खांसी (COUGH)
खांसी (Cough) एक आम समस्या है। आमतौर पर जिंदगी में हमें इसका सामना कई बार करना पड़ता है।
"हर खांसी टी बी नहीं होती, खांसी हो तो अवश्य जांच करवाएं"
खांसी की समस्या क्या है? (What is Cough)
खांसी एक रिएक्शन है, जो हमारा शरीर श्वसन मार्ग या फेफड़ों में किसी इंफेक्शन या बाहरी तत्व के आने से देता है।
खांसी के लक्षण (Cough Symptoms)
खांसी के गंभीर लक्षण
अगर आपको खांसी के साथ ये लक्षण दिखाई दें, तो आपको तुरंत डॉक्टर को दिखाना चाहिए। यह फेफड़ों की गंभीर बीमारी का संकेत हो सकती है।
1. भूख कम लगना
2. वजन घटना
3. खाना या पानी निगलने में दिक्कत
4. बलगम के साथ खून आना
5. थकान महसूस होना
हालांकि, खांसी खुद एक लक्षण की तरह है। मगर इसके साथ आपको कुछ और लक्षण भी दिख सकते हैं। जैसे-
1. गले में खराश
2. बुखार
3. ठंड लगना
4. सांस की नली में सूजन
5. गले में दर्द
6. छाती में दर्द
7. नाक का बहना
8. बदन दर्द
9. सिरदर्द
10. उल्टी
11. साइनस इंफेक्शन, आदि
खांसी किन कारणों से हो सकती है? (Causes of Cough)
खांसी के कारण उसके प्रकार पर निर्भर कर सकते हैं। जैसे-
I. सूखी या ड्राई कफ- इस प्रकार की खांसी के पीछे सांस मार्ग या फेफड़ों में बैक्टीरियल व वायरल इंफेक्शन, सर्दी, फ्लू, अस्थमा, एलर्जी, धूल-मिट्टी, साइनसाइटिस, लैरींगाइटिस आदि कारण हो सकते हैं।
II. बलगम वाली खांसी- इसके पीछे फ्लू, निमोनिया, अस्थमा, ब्रोंकाइटिस, ठंड लगने जैसी समस्या कारण हो सकती है।
खांसी की जांच
खांसी के पीछे का कारण पता लगाने के लिए डॉक्टर आपके लक्षणों के आधार पर चेस्ट एक्सरे, सीटी स्कैन या बलगम के नमूने की जांच आदि करवाने के लिए कह सकता है।
खांसी से बचाव-
1. खांसते-छींकते समय मुंह व नाक को ढककर रखें।
2. मास्क का उपयोग करें।
3. ठंडी चीजें न खाएं।
4. धूल-मिट्टी वाली जगह या बदलते मौसम में सावधानी बरतें।
5. स्मोकिंग न करें।
6. इम्यूनिटी बढ़ाने वाली चीजें खाएं।
Written by-
Drx. Abhi
अभिषेक कुशवाहा
M.Pharm(pharmacology)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें