ऑब्स्ट्रक्टिव स्लीप एप्निया (obstructive sleep apnea)-
बप्पी लहरी जी इस दुनिया में नहीं रहे। 69 की उम्र में उनका निधन हो गया। बॉलीवुड के महान सिंगर और कम्पोजर को, ऑब्स्ट्रक्टिव स्लीप एप्निया (obstructive sleep apnea) की वजह से उनकी जान गई।
ऑब्स्ट्रक्टिव स्लीप ऐप्निया में सोते वक्त मरीज का गला चोक हो जाता है। इस वजह फेफड़ों तक ऑक्सीजन पहुंचाने में सीने की मांसपेशियों को काफी मेहनत करनी पड़ती है। इस बीमारी के और लक्षण, वजह और रिस्क फैक्टकर आप यहां जान सकते हैं।
खर्राटे लेते हैं तो हो जाएं सावधान
ऑब्स्ट्रक्टिव स्लीप एप्निया में मरीज के गले की मसल्स सोते वक्त स्वांसनली में बार-बार रुकावट पैदा करने लगती हैं। खर्राटे लेना भी इसका एक लक्षण है।
जानें इस बीमारी के सामान्य लक्षण
1-तेज खर्राटे लेना।
2-दिन के वक्त ज्यादा नींद आना।
3-सोते वक्त सांस रुकना या गला चोक हो जाना।
4-सांस रुकने या गला चोक होने से नींद खुल जाना।
5-सोते वक्त मुंह सूखना और गला चिपकना।
6-सुबह के वक्त सिर में दर्द।
7-हाई ब्लड प्रेशर।
कब मिले डॉक्टर से
1-अगर सोते वक्त आपके खर्राटे से आपकी या दूसरों की नींद खुल जाती है।
2-गला चोक होकर नींद खुल जाती है।
3-सोते वक्त सांस रुक जाती है।
4-दिनभर आलस आता है। आप टीवी देखते या ड्राइविंग के वक्त भी सोने लगते हैं।
रिस्क फैक्टर्स
अगर आपका वजन ज्यादा है। आप पुरुष हैं। 40 से 70 के बीच उम्र है। आपको बचपन से टॉन्सिल्स की समस्या होती रहती है। ब्लड प्रेशर हाई रहता है। अक्सर रात में नाक जाम हो जाती है। आप स्मोकर हैं। आपको डायबिटीज, दिल की बीमारी या अस्थमा है।
Written by-
Drx. Abhi
अभिषेक कुशवाहा
M.Pharm(pharmacology)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें